ePaper

IPL में उलझे रहे सभी उधर जो रूट ने रच दिया इतिहास, शतक के साथ हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

Updated at : 02 Jun 2025 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Joe Root Century vs WI

Joe Root Century vs WI

ENG vs WI Joe Root Record: इंग्लैंड के जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 139 गेंदों पर नाबाद 166 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने 309 रन का लक्ष्य 48.5 ओवर में हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. रूट ने इस पारी से ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन

ENG vs WI Joe Root Record: इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में जो रूट ने इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 139 गेंदों में नाबाद 166 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनकी इस जबरदस्त पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 309 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.5 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. जो रूट ने इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में अपना नाम और भी गौरवशाली तरीके से दर्ज कर लिया है.

जो रूट अब वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन के रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की. अब रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रूट की इस पारी के साथ ही उनका वनडे में रनों का आंकड़ा 7,082 पर पहुंच गया. अब वे इस फॉर्मेट में 7,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब वनडे में 18 शतक और 42 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं.

वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट– 179 मैच, 168 पारियां- 7082 रन

इयॉन मोर्गन– 225 मैच, 207 पारियां- 6957 रन

इयान बेल– 161 मैच, 157 पारियां- 5416 रन

जोस बटलर– 189 मैच, 162 पारियां- 5233 रन

पॉल कॉलिंगवुड– 197 मैच, 181 पारियां- 5092 रन

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रूट पहले से ही इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम अब 18 शतक हो गए हैं. जबकि उनसे पीछे पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन हैं, उन्होंने अब तक 13 शतक लगाए हैं.

जो रूट- 18 शतक

ओइन मॉर्गन- 13 शतक

मार्कस ट्रेस्कोथिक- 12 शतक

जेसन रॉय- 12 शतक

जॉस बटलर– 11 शतक

इसके अलावा जो रूट की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. इस पारी के साथ ही रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अपने 1000 रन भी पूरे किए. इतना ही नहीं इंग्लैंड ने कार्डिफ में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा भी किया. 

ENG vs WI मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में ओपनर ब्रेंडन किंग (59 रन), केसी कार्टी (103 रन, 105 गेंद) की शतकीय पारी और कप्तान शाई होप (78 रन) की मदद से 308 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का स्कोर 2 रन पर 2 विकेट हो गया, तब रूट ने क्रीज पर आकर दबाव में बेहतरीन संयम दिखाया. उन्होंने हैरी ब्रूक (47 रन) के साथ मिलकर 85 रन की अहम साझेदारी की. 

इसके बाद विल जैक्स ने भी 49 रनों का उपयोगी योगदान दिया, लेकिन रूट अंत तक टिके रहे और अपनी शांत और नियंत्रित शैली में टीम को जीत दिलाई. ोयह मैच हैरी ब्रूक के कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत का भी गवाह बना, जिन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व में भी प्रभाव छोड़ा. इंग्लैंड अब तीसरे और अंतिम मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा.

प्रीति जिंटा ने मारी आंख, घायल हो गया पंजाबी शेर, जीत के बाद ‘सरपंच अय्यर’ को मिला ऐसा गिफ्ट  

अंतिम 12 गेंद पर चाहिए थे 23 रन, श्रेयस ने 6 में ही ठोके 26, नए-नवेले बॉलर का करियर ही खराब कर दिया

MI vs PBKS के इमोशंस! नीता अंबानी-प्रीति जिंटा से रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर तक, कहीं हार का गम तो कहीं जीत का जश्न

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola