Eng vs NZ, Highlights: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल में लगायी लंबी छलांग
England vs New Zealand, T20 World Cup, Highlights सुपर 12 चरण के मैच में मंगलवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 159 पर ही सिमट गयी और इंग्लैंड यह मुकाबला जीत गया. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में इंग्लैंड ने लंगी छलांग लगायी और दूसरे नंबर पर पहुंच गयी.
20 रनों से हारा न्यूजीलैंड
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर ही सिमट गयी और 20 रनों से हार गयी. इस जीत ने इंग्लैंड को अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है.
ग्रेन फिलिप्स अर्धशतक बनाकर आउट, न्यूजीलैंड को छठा झटका
ग्रेन फिलिप्स अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के लिए जीत अब मुश्किल लग रही है. क्योंकि टीम को जीतने के लिए दो ओवर में 40 रनों की जरूरत है.
न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है. जेम्स नीशम छह रन बनाकर आउट हो गये हैं. दूसरी ओर ग्लेन फिलिप्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
कप्तान केन विलियमसन 40 रन बनाकर आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है. विलियमसन की जगह बल्लेबाजी करने जेम्स नीशम क्रीज पर आये हैं. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 57 रनों की जरूरत है.
विलियमसन और फिलिप्स के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी
केन विलियमसन और ग्रेन फिलिप्स के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, फिन एलेन आउट
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है. फिन एलेन आउट हो गये हैं. एलेन 16 रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ग्रन फिलिप्स क्रीज पर आये हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए