ePaper

Watch: ऐसा कौन करता है भाई? आकाश दीप ने पहले आउट किया फिर कंधे पर हाथ रख दी विदाई

Updated at : 01 Aug 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
ENG vs IND: Ben Duckett and Akash Deep

ENG vs IND: Ben Duckett and Akash Deep

ENG vs IND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल के मेदान पर पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन पहले ही सत्र में भारत 224 के स्कोर पर सिमट गई. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे जैक क्रॉली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को तेज और शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 92 रन की साझेदारी हुई और इस जोड़ी को आकाश दीप ने तोड़ा. हालांकि आकाश ने जिस प्रकार डकेट को ग्राउंड से बाहर भेजा उसकी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में भारत 224 के स्कोर पर सिमट गया. दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत की और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी का जमकर फायदा उठाया. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली शतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन आकाश दीप ने आखिरकार बेन डकेट को पवेलियन भेजकर इस जोड़ी को तोड़ दिया. क्रॉली और डकेट ने मेहमान टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों ने मोहम्मद सिराज , आकाश और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर क्रॉली और डकेट ने रिवर्स रैंप और स्कूप जैसे टी20 शॉट्स के साथ खूब कुटाई की. Akash Deep first dismissed Ben Duckett and then farewell him like this

13वें ओवर में इंग्लैंड को लगा पहला झटका

हालांकि, आकाश दीप ने आखिरकार 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज डकेट को 43 रन पर आउट कर दिया. डकेट एक और रिवर्स स्कूप लेने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई. इस विकेट के साथ ही 92 रनों की शुरुआती साझेदारी का अंत हो गया. टेस्ट मैचों में यह चौथी बार था जब आकाश दीप ने डकेट को आउट किया. आकाश दीप की फुल-बॉल गेंद पर डकेट ने शॉट लगाने की कोशिश की जिसका उन्हें पारी के पहले ही फायदा मिल गया था. हालांकि, गेंद सीधे जुरेल के पास गई और उन्होंने आसान कैच लपका.

भारतीय तेज गेंदबाज ने पहले मुट्ठियां बांधीं और फिर बेन डकेट के कंधे पर हाथ रखा. बाएं हाथ के बल्लेबाज के मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने डकेट से कुछ बातें भी कीं. फिर केएल राहुल उन्हें दूर खींचने के लिए आकाशदीप के पास आए. यह जश्न आक्रामक नहीं था, लेकिन यह मैच रेफरी का ध्यान जरूर खींच सकता था. पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन और दिनेश कार्तिक, जो उस समय कमेंट्री कर रहे थे, को आकाश दीप का जश्न पसंद नहीं आया और उन्होंने तेज गेंदबाज को सावधानी बरतने की सलाह दी. एथरटन ने कहा, ‘उन्होंने डकेट को थोड़ा सा अपसेट कर दिया, जो शायद जरूरी नहीं था. यही वो विकेट था जिसकी भारत को सख्त जरूरत थी. डीके, आपको आउट करने के बाद कितनी बार किसी गेंदबाज ने अपना हाथ घुमाया होगा?’

दिनेश कार्तिक को नहीं हुआ यकीन

दूसरी ओर, दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं है कि किसी बल्लेबाज को बाहर भेजने का यह सही तरीका है, खासकर जब आप उसे आउट कर चुके हों. बहुत कम बल्लेबाज बेन डकेट जैसा व्यवहार करते हैं. ऐसा लग रहा था कि वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं.’ इससे पहले दूसरे दिन, गस एटकिंसन के पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को पहली पारी में 224 रनों पर समेट दिया. मेहमान टीम के लिए करुण नायर शीर्ष स्कोरर रहे, जिन्होंने 109 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें…

ENG s IND: सिर पर सफेद पट्टी बांध मैदान पर क्यों उतरे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी?

जसप्रीत बुमराह को लेकर आई चौंकाने वाली अपडेट! IND vs ENG मैच के दौरान BCCI ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola