Earthquake: इंग्लैंड-अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान डोली दिल्ली की धरती, जानें फिर क्या हुआ

Updated:
विज्ञापन
Earthquake: इंग्लैंड-अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान डोली दिल्ली की धरती, जानें फिर क्या हुआ

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी. इसने कहा कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था.

विज्ञापन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस समय वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) का 13वां मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में करारी हार मिलने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ आज के मैच में इंग्लैंड अपने नेट रन रेट में सुधार करने के लिए मैदान पर उतरी है. मैच दोपहर दो बजे से खेला जा रहा है. अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तो उसी समय दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप की तीव्रता केवल 3.1 थी. भूकंप के झटके रविवार शाम 4 बजकर 08 मिनट में महसूस किए गए.

भूकंप के बीच जारी रहा इंग्लैंड-अफगानिस्तान का मैच

दिल्ली एनसीआर में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके के बावजूद इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच में कोई व्यवधान नहीं हुआ और खेल जारी रहा. अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी जुटे हैं. मालूम हो दिल्ली एनसीआर में इससे पहले भी भूकंप के कई बार झटके महसूस किए गए हैं.

Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम

भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व में था

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी. इसने कहा कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था. भूकंप से लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई, जबकि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर में कंपन होने की जानकारी दी.

Also Read: World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब

वर्ल्ड कप 2023 में गत चैंपियन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया था और वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया. न्यूजीलैंड ने उस मैच में इंग्लैंड को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन पर रोक दिया था, फिर 36.2 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया. हालांकि इंग्लैंड को दूसरे मैच में जीत मिली. इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से हराया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola