Dhirendra Shastri Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को किया बोल्ड, बल्ले से चौके-छक्के की बरसात, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Dhirendra Shastri vs Shikhar Dhawan

Dhirendra Shastri vs Shikhar Dhawan

Dhirendra Shastri Video: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी आईपीएल का नशा चढ़ चुका है. आईपीएल के बीच उन्हें भी क्रिकेट में हाथ आजमाते देखा गया. पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा गया, तो अब गब्बर यानी शिखर धवन के साथ क्रिकेट की पिच पर दो-दो हाथ किया. बाबा की गेंदबाज और बल्लेबाजी से धवन भी काफी प्रभावित हुए.

विज्ञापन

Dhirendra Shastri Video: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बाद अब ‘गब्बर’ शिखर धवन ने भी बागेश्वर धाम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ क्रिकेट भी खेला. मजे की बात है कि बाबा बागेश्वर धाम ने दिग्गज क्रिकेटर को न केवल अपनी गेंद पर बोल्ड किया, बल्कि धवन की गेंद पर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी.

Dhirendra Shastri Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की गेंदबाजी और बल्लेबाजी का धवन ने माना लोहा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ शिखर धवन के क्रिकेट मुकाबले का वीडियो Bageshwar Dham Sarkar के Official पेज पर शेयर किया गया है. जिसमें धवन बागेश्वर धाम पहुंचते दिख रहे हैं. धवन ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पहले धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, फिर दोनों की मुलाकात क्रिकेट के पिच पर हुई. धवन को क्रिकेट के मैदान पर हमने चौके और छक्के लगाते हुए देखा है, लेकिन बागेश्वर धाम सरकार दिग्गज क्रिकेटर पर भारी पड़ गए. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले धवन को गेंदबाजी की. जिसपर धवन ने कई जोरदार शॉट लगाए, लेकिन बाबा भी कहां हार मानने वाले थे, उन्होंने घातक गेंदबाजी की और गब्बर को क्लीन बोल्ड कर दिया. बाबा की घातक गेंदबाजी देख धवन भी हैरान रह गए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी जश्न मनाते हुए धवन के पास पहुंच गए.

Dhirendra Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री ने धवन की गेंद पर चौके और छक्के जमाए

शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करने के बाद अब बाबा की बारी थी. बागेश्वर धाम सरकार ने हाथ में बल्ला उठाया और पिच पर उतर गए. धवन की एक-एक गेंद पर बाबा ने चौके और छक्के जमाए. बाबा के एक-एक शॉट पर जमकर तालियां बजाई गई. वीडियो में बाबा धीरेंद्र शास्त्री काफी खुश नजर आ रहे हैं.

सहवाग के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने खेला था क्रिकेट

पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था. बाबा ने सहवाग के साथ भी शानदार खेल दिखाया था. बाबा ने सहवाग को अपनी गेंद पर आउट भी किया था, तो वीरु की गेंद पर चौके और छक्के भी जमाए थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola