Dharamshala Weather Report: बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच? मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Dharamshala Weather Report: बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच? मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट

Dharamsala: Himachal Pradesh Cricket Association Stadium ahead of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Bangladesh and Afghanistan, in Dharamsala, Thursday, Oct. 5, 2023. (PTI Photo)(PTI10_05_2023_000393B)

आईएमडी हिमाचल प्रदेश के अनुसार मैदानी निचले पर्वतीय क्षेत्र, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने हिमपात होने की भी संभावना जताया है.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होना है. आज के मैच को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अभी तक दोनों टीमें अपने सभी चार-चार मैच जीतकर टॉप पर हैं. न्यूजीलैंड की टीम 2019 वर्ल्ड कप का उपविजेता रहा है. वैसे में आज का मैच काफी रोमांचक होने की संभावना जताई जा रही है. आज दोनों टीमें मैदान पर होंगी, तो धर्मशाला का वेदर कैसा रहेगा यह देखने वाली बात है.

बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में बारिश का साया है या नहीं, इसको लेकर सभी की निगाहें हैं. हर कोई यह जानना चाहता है. पिछले मुकाबले में बारिश ने काफी परेशान किया था. लेकिन आज के मैच को लेकर अच्छी खबर है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं है. आईएमडी हिमाचल प्रदेश के अनुसार मैदानी निचले पर्वतीय क्षेत्र, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने हिमपात होने की भी संभावना जताया है.

undefined

धर्मशाला में मिला-जुला रहा है भारत का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मुकाबले में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के प्रयास में जुटे भारत का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. इस खूबसूरत स्टेडियम में भारत ने अब तक चार एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसने जीत दर्ज की जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मैच अक्टूबर 2016 में छह विकेट से जीता था जिससे विश्व कप मुकाबले से पहले मेजबान टीम का मनोबल बढ़ेगा.

Also Read: World Cup 2023: विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रन का पीछा करते हुए वर्ल्ड कप में जमाया पहला शतक

धर्मशाला में भारत को 2013 और 2017 में मिली है करारी हार

भारत को इस मैदान पर अपने पहले ही मैच में जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट की हार का सामना करना पड़ा था जबकि दिसंबर 2017 में खेले गए पिछले मैच में श्रीलंका ने उसे इसी अंतर से हराया था. श्रीलंका के खिलाफ तो भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई थी. भारतीय टीम ने सुरंगा लकमल (13 रन पर चार विकेट) और नुवान प्रदीप (37 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 29 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (65) के अर्धशतक से टीम बामुश्किल 100 रन के आंकड़े का पार करने में सफल रही थी.

धर्मशाला में न्यूजीलैंड को हरा चुका है भारत

भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के अलावा वेस्टइंडीज को भी 59 रन से शिकस्त दी थी. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने यहां तीन मैच में 106 की औसत से सर्वाधिक 212 रन बनाए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां अपने पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 127 और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को दो आसान जीत दिलाई. मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यह मैदान रास नहीं आता है और वह यहां तीन मैच में चार, 14 और दो रन की पारियां ही खेल पाए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola