CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टीम के साथ नहीं रवाना हुईं बर्मिंघम

Kandy: Indian bowler Renuka Singh celebrates with teammates after a wicket, during the 2nd ODI cricket match between India and Sri Lanka, at Pallekele International Cricket Stadium, in Kandy, Sri Lanka, Monday, July 4, 2022. (PTI Photo)(PTI07_04_2022_000098B)
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले भारतीय महिला टीम की एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. इस प्रकार दो खिलाड़ी पॉजिटिव हो गयी हैं. ये दोनों खिलाड़ी रविवार को टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना नहीं हो पायी. इन्हें भारत में ही रोका गया. अब निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ये बर्मिंघम जायेंगी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पायी गयी हैं और शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पूर्व भारत में ही रुक गयी हैं. भारतीय टीम रविवार सुबह बर्मिंघम के लिए रवाना हुई लेकिन दो खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जा पाईं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले टीम की एक सदस्य के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी.
राष्ट्रमंडल खेलों से पहले टीम ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की. महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहा है. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दूसरी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है और यह रवानगी से पहले हुआ. दोनों महिला खिलाड़ी भारत में ही रुक गई हैं. बीसीसीआई सूत्र ने कहा, नियमों के अनुसार नेगेटिव आने पर ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकती हैं.
Also Read: CWG: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने की 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा
मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है. भारत को दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम अपना अंतिम लीग मैच तीन अगस्त को बारबडोस के खिलाफ खेलेगी. फाइनल सहित सभी मुकाबले एजबेस्टन में खेले जायेंगे.
आयोजकों ने कहा है कि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट पहले ही बिक चुके हैं. टीम के रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने के बारे में कहा, हमें काफी बार इसे अनुभव करने का मौका नहीं मिलता इसलिए इसे लेकर उत्सुक हैं. उद्घाटन समारोह हम सभी के लिए विशेष अनुभव होगा. बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय अच्छे फॉर्म में है और किसी भी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है.
Also Read: CWG: निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेलों में 4 स्वर्ण सहित 8 मेडल की उम्मीद, वर्ल्ड चैंपियन ने कही यह बात
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिक्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




