Live Updates

CSK vs RR IPL 2021: गायकवाड़ पर भारी दुबे-जायसवाल की पारी, राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

Dubai: KL Rahul of Punjab Kings during match 45 of the Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and Punjab Kings, at the Dubai International Stadium, Friday, Oct. 1, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI10_01_2021_000260A)

IPL 2021 Highlights 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की ओर से शिवम दुबे ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली. इसके अलावा यशस्वी जासवाल ने 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली. चेन्नई ने 189 रन का स्कोर खड़ा किया था. मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां पायें.

विज्ञापन

चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाये

चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाये. इसके अलावा आशिफ ने एक विकेट लिये.

गायकवाड़ पर भारी दुबे-जायसवाल की पारी, राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 के 47 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. राजस्थान की ओर से शिवम दुबे ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 4 चौके व 4 छक्का जमाया. राजस्थान की जीत की पटकथा यशस्वी जासवाल ने लिखी. उन्होंने केवल 19 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जमाया. हालांकि 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गये. राजस्थान की ओर से लुईस ने 27 और कप्तान संजू सैमसन ने 28 रन बनाये.

राजस्थान को दूसरा झटका, जायसवाल अर्धशतक बनाकर आउट, RR 81/2 (6.1)

राजस्थान को 7वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. यशस्वी जायसवाल को केएम आशिफ ने अपना पहला शिकार बनाया. जायसवाल ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाया.

राजस्थान को पहला झटका, लुईस 27 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स को 6ठे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. शार्दुल ठाकुर ने लुईस को 27 के स्कोर पर अपना पहला शिकार बनाया. लुईस ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका और दो छक्का जमाया.

जायसवाल की तूफानी पारी, 19 गेंद में जमाया अर्धशतक, RR 75/0 (5)

यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 6 चौका और 3 छक्का जमाया. राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में 75 रन हो गया है.

लुईस-जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, राजस्थान की तूफानी शुरुआत

लुईस और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलायी. लुईस इस समय 25 और जासवाल 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola