ePaper

Cricket World Cup 2023: भारत का स्क्वायड, मैच शेड्यूल और टॉप परफॉर्मर्स

Updated at : 02 Oct 2023 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket World Cup 2023: भारत का स्क्वायड, मैच शेड्यूल और टॉप परफॉर्मर्स

Mohali: Indian bowler Ravindra Jadeja (C) celebrates with teammates after the wicket of Australian batter David Warner during the first ODI cricket match between India and Australia, in Mohali, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI09_22_2023_000259A)

टीम इंडिया अपने वनडे विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. पिछले दिनों भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है. भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच को पलटने की ताकत रखते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया अपने वनडे विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का लक्ष्य तीसरा वनडे विश्व कप खिताब जीतना होगा. इसके अलावा, वे अपने एक दशक से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आईसीसी खिताब जीता था. मेजबान टीम के लिए वनडे क्रिकेट के मामले में एक उल्लेखनीय उपलब्धि एशिया कप 2023 का खिताब है. वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारत ने घर में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर अपना हौसला बुलंद किया. टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर पूरा मैच पलटने का दम रखते हैं.

आईसीसी ODI रैंकिंग

1

Also Read: World Cup Records: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन, गेल भी छूट जाएंगे पीछे

भारत के मैच का शेड्यूल

  • 08 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

  • 11 अक्टूबर : भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्ली

  • 14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद

  • 19 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे

  • 22 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ

  • 02 नवंबर : भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई

  • 05 नवंबर : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता

  • 12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु

स्क्वायड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.

टीम के टॉप रन स्कोरर

विराट कोहली : 13,083 रन, उच्चतम स्कोर 183, औसत 57.38, शतक 47, अर्द्धशतक 66.

टीम में टॉप गेंदबाज

रवींद्र जडेजा : 204 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5-36, औसत 36.95.

Also Read: ICC World Cup: भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने का बन रहा अच्छा संयोग, ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा उठाएंगे ट्रॉफी

पिछला विश्व कप प्रदर्शन

  • 1975 : ग्रुप स्टेज

  • 1979 : ग्रुप स्टेज

  • 1983 : चैंपियंस

  • 1987 : सेमीफाइनल

  • 1991 : राउंड-रॉबिन चरण

  • 1996 : सेमीफाइनल

  • 1999 : सुपर सिक्स

  • 2003 : उपविजेता

  • 2007 : ग्रुप स्टेज

  • 2011 : चैंपियंस

  • 2015 : सेमीफाइनल

  • 2019 : सेमीफाइनल

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola