Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वायड, मैच शेड्यूल और टॉप परफॉर्मर्स
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 02 Oct 2023 6:37 PM
पांच बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर को मेजबान भारत के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा. ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक है. हालांकि पिछले कुछ वनडे मैचों में टीम का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है, बावजूद इसके टीम काफी मजबूत दिख रही है.
वनडे विश्व कप 2023 नजदीक है और प्रशंसक सबसे बड़ी क्रिकेट लड़ाई देखने के लिए उत्सुक हैं. सभी दस टीमें प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने और लड़ने के लिए तैयार हैं. पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में मेजबान भारत के खिलाफ करेगी. वनडे क्रिकेट के लिहाज से पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के लिए यह साल काफी कठिन रहा, क्योंकि उन्होंने 11 मैच खेले और उनमें से छह हारे. हालांकि, अब उनका लक्ष्य अपने छठे खिताब की तलाश में दमदार प्रदर्शन करना होगा. डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों के साथ, ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी के शीर्ष दावेदारों में से एक है.
आईसीसी वनडे रैंकिंग
3
Also Read: Cricket World Cup 2023: भारत का स्क्वायड, मैच शेड्यूल और टॉप परफॉर्मर्स
मैच शेड्यूल
-
08 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चेन्नई
-
12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, लखनऊ
-
16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, लखनऊ
-
20 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु
-
25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, नई दिल्ली
-
28 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
-
04 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद
-
07 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, मुंबई
-
11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, पुणे
स्क्वायड
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क.
टीम में टॉप रन-स्कोरर
डेविड वार्नर : 6,397 रन, उच्चतम स्कोर 179, औसत 45.04, शतक – 20, अर्द्धशतक – 31.
टीम में टॉप गेंदबाज
मिचेल स्टार्क : 220 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6-28, औसत 22.23.
पिछला विश्व कप प्रदर्शन
-
1975 : उपविजेता
-
1979 : ग्रुप स्टेज
-
1983 : ग्रुप स्टेज
-
1987 : चैंपियन
-
1992 : राउंड-रॉबिन चरण
-
1996 : उपविजेता
-
1999 : चैंपियन
-
2003 : चैंपियन
-
2007 : चैंपियन
-
2011 : क्वार्टर फाइनल
-
2015 : चैंपियन
-
2019 : सेमीफाइनल
Also Read: World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे बिखेरेंगे जलवा, लेजर शो का दिखेगा अद्भुत नजारा
वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
-
5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद
-
6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद
-
7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला
-
7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली
-
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
-
9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद
-
10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला
-
10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद
-
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
-
12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ
-
13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई
-
14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
-
15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
-
16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ
-
17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला
-
18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई
-
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
-
20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु
-
21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई
-
21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ
-
22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
-
23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई
-
24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई
-
25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली
-
26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु
-
27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई
-
28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
-
28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
-
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
-
30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे
-
31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
-
1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे
-
2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई
-
3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ
-
4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद
-
4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु
-
5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
-
6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली
-
7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई
-
8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे
-
9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु
-
10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद
-
11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता
-
11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे
-
12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु
-
15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई
-
16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता
-
19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










