ePaper

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें कौन होंगे नए सीईओ

Updated at : 16 Jun 2020 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें कौन होंगे नए सीईओ

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबटर्स ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबटर्स ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया जिनकी जगह टी-20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली को अंतरिम प्रभार दिया गया है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब कोरोना वायरस महामारी के कारण बोर्ड आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने लाइव स्ट्रीम के जरिये बताया कि पिछले कुछ महीने से परेशानी का सबब बने इस व्यवधान के बाद बोर्ड को आगे बढ़ने के लिए ताजा नेतृत्व की जरूरत है. सीए ने एक बयान में कहा ,‘‘सीए बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. आईसीसी टी-20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली तुरंत प्रभाव से अंतरिम मुख्य कार्यकारी होंगे. ”

उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ बाकी राष्ट्रीय खेलों की तरह क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है. हाल ही के महीनों में कोरोना महामारी ने अनिश्चितता पैदा कर दी है. पूरा क्रिकेट जगत इससे प्रभावित है और कुछ कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं. ” उन्होंने कहा ,‘‘ केविन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. उन्होंने हमेशा खेल को सर्वोपरि रखा. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं. ”

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola