ePaper

क्रिस गेल का बड़ा खुलासा, मैंने भी झेला है क्रिकेट में कैरियर में नस्लवादी टिप्पणियां

Updated at : 02 Jun 2020 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिस गेल का बड़ा खुलासा, मैंने भी झेला है क्रिकेट में कैरियर में नस्लवादी टिप्पणियां

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने आरोप लगाया कि क्रिकेट भी इससे परे नहीं है और उन्होंने अपने कैरियर में नस्लवादी टिप्पणियां झेली हैं.

विज्ञापन

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के साथ एकजुटता दिखाते हुए वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने आरोप लगाया कि क्रिकेट भी इससे परे नहीं है और उन्होंने अपने कैरियर में नस्लवादी टिप्पणियां झेली हैं. गेल ने इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें कब इनका सामना करना पड़ा लेकिन संकेत दिया कि वैश्विक टी20 लीगों के दौरान ऐसा हुआ. उन्होंने सोमवार की रात इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ मैं दुनिया भर में खेला हूं और अश्वेत होने के कारण नस्लवादी टिप्पणियां झेली हैं. ”

उन्होंने कहा ,‘‘ नस्लवाद सिर्फ फुटबॉल में ही नहीं है, यह क्रिकेट में भी है. टीमों के भीतर भी अश्वेत होने के कारण मैंने काफी कुछ झेला. अश्वेत और ताकतवर. अश्वेत और उस पर गर्व करने वाला. ” गेल ने यह बयान अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका में मौत के बाद दिया है. एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने उसकी गर्दन अपने घुटने से दबा दी थी जिससे उसकी मौत हो गई.

इसके बाद से अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन जारी है. पिछले साल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर भी न्यूजीलैंड में एक दर्शक ने नस्लवादी टिप्पणी की थी. न्यूजीलैंड के शीर्ष खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्ड ने उसके लिए माफी मांगी थी.

वहीं डैरेन सैमी ने भी इस नस्लवेदी टिप्पणी के विरोध में लिखा है कि काले लोगों ने इस मुद्दे पर बहुत संघर्ष किया है, लेकिन अभी चुप रहने का समय नहीं है बल्कि आवाज उठाने है. क्या अप भी इस बदलाव का समर्थन करेंगे. उन्होंने आईसीसी सहित अन्य क्रिकेट बोर्ड से भी इस दिशा में कदम उठाने की मांग है, उन्होंने कहा है कि क्या आप ये बदलाव की आवाज नहीं सुन रहे हैं. क्या आप ये नहीं देख रहे हैं कि मेरे जैसे लोगों के साथ क्या हाल हो रहा है.

क्या है मामला 

26 मई को अमेरिका के मिनेपोलिस में एक अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड को धोखा धड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें सड़क पर गिरा कर 8 मिनट तक उसके गर्दन को दबाए रखा जिससे उनकी मौत हो गयी. जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ. इस कारण वहां पर प्रदर्शन अब भी जारी है

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola