ePaper

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ी नई जंग, ग्रीन ने किया इशारा तो भड़के पाकिस्तानी फैंस, जानें पूरा सच

Updated at : 01 Feb 2026 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Cameron Green Chucking Gesture

उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन पर भड़के कैमरून ग्रीन

Cameron Green Chucking Gesture: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेले गए दूसरे T20 मैच में स्पिनर उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन फिर चर्चा में आ गया है. कैमरून ग्रीन के इशारे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. हालांकि, तारिक पहले भी टेस्ट पास कर चुके हैं, लेकिन इस नए विवाद ने क्रिकेट जगत को दो हिस्सों में बांट दिया है.

विज्ञापन

Cameron Green Chucking Gesture: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच लाहौर में खेले गए दूसरे T20 मैच ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान की बड़ी जीत से ज्यादा चर्चा स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) के बॉलिंग एक्शन की हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने उनके एक्शन पर इशारा करके इस बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. हालांकि तारिक को पहले भी क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन इस घटना ने क्रिकेट फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है.

कैमरून ग्रीन का इशारा और विवाद की शुरुआत

मैच के दौरान कैमरून ग्रीन जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने 20 बॉलों में 35 रन बना लिए थे, लेकिन उस्मान तारिक ने उन्हें शादाब खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. आउट होकर वापस लौटते समय ग्रीन ने अपने हाथ से एक ऐसा इशारा किया जिसे सोशल मीडिया पर ‘चकिंग’ या गलत बॉलिंग एक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. इसका वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच बहस शुरू हो गई.

फैंस के बीच खिंची तलवारें

ग्रीन के इस व्यवहार पर पाकिस्तान के फैंस भड़क गए हैं. उनका कहना है कि ग्रीन अपनी विकेट खोने की खुन्नस निकाल रहे हैं. फैंस का मानना है कि जब तक कोई बैटर रन बना रहा होता है तब तक उसे कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन आउट होते ही वो सवाल उठाने लगता है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे खेल की मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं.

क्या कहती है उस्मान तारिक की हिस्ट्री?

ये पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक के एक्शन पर उंगली उठी हो. इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नौवें और दसवें सीजन में भी उनके एक्शन की शिकायत हुई थी. हर बार उन्हें PCB की बायोमैकेनिक्स लैब में जांच से गुजरना पड़ा है. खुशी की बात ये है कि हर बार उनका एक्शन सही पाया गया और उन्हें खेलने की इजाजत मिली.

उस्मान तारिक का पक्ष

इस पूरे मामले पर उस्मान तारिक का कहना है कि वो पूरी तरह नियम के अंदर बॉलिंग करते हैं. उनका कहना है कि उनका हाथ ICC द्वारा तय की गई 15 डिग्री की सीमा से ज्यादा नहीं मुड़ता. तारिक ने साफ किया कि वो दो बार ऑफिशियल टेस्ट दे चुके हैं और दोनों में पास हुए हैं, इसलिए उन्हें अपनी बॉलिंग पर पूरा भरोसा है.

पाकिस्तान की शानदार जीत

इस विवाद के बीच पाकिस्तान ने मैदान पर कमाल दिखाया. सलमान अली आगा की 76 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 198 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 108 रनों पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने ये मैच 90 रनों से जीत लिया. अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 1 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 5th T20I: अर्शदीप का ‘पंजा’, ईशान का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

Ranji Trophy: KL Rahul के पास नहीं था इस ‘जादुई’ गेंद का जवाब, उखड़ गया स्टंप, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola