जिस पिच पर गायें चर सकती थीं, आईसीसी ने थमाई क्लीन चिट, ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर पिचों की रेटिंग आई सामने
SCG Pitch
Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज में इस्तेमाल हुई पिचों पर आईसीसी की रेटिंग सामने आई है.
Border Gavaskar Trophy: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में की पांच में से चार पिचों को आईसीसी ने ‘बेहतरीन’ करार दिया है जबकि सिडनी में पांचवें और आखिरी टेस्ट की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग मिली है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्थ के आप्टस स्टेडियम की पिच, एडीलेड ओवल, ब्रिसबेन में गाबा की पिच और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ऊंची रेटिंग मिली है. वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ‘संतोषजनक’ बताया गया है.
सिडनी की पिच इस बार गेंदबाजों की मददगार थी और दोनों पारियों में बल्लेबाज जूझते नजर आये. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिन के अंदर भारत को छह विकेट से हरा दिया था. पहली पारी में भारत ने 185 रन बनाए, तो ऑस्ट्रेलिया 181 रन पर ऑलआउट हो गया था. भारत अपनी दूसरी पारी में और भी परेशानी में पड़ गया, क्योंकि उसके सभी बल्लेबाज 157 रन पर ही आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने 162 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस पिच पर पहले ही दिन 7मिमी की घास छोड़ी गई था. सुनील गावस्कर इस पिच से पूरी तरह खुश नहीं थे, जबकि गौतम गंभीर ने इसे मसालेदार टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी पिच बताया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी घास वाली पिच पर कभी बैटिंग नहीं की.
गावस्कर ने कहा इस पिच पर गाय घास चर सकती हैं
रेटिंग प्रणाली को 2023 में छह से घटाकर चार करने के लिए नया रूप दिया गया – बहुत अच्छा, संतोषजनक, असंतोषजनक और अनुपयुक्त. अगर किसी मैदान को असंतोषजनक या अनुपयुक्त रेटिंग मिलता है तो उसको डिमेरिट अंक भी दिए जाते हैं. एससीजी टेस्ट के पहले दो दिनों में 26 विकेट गिरने के बाद, गावस्कर ने पिच की आलोचना की और कहा कि पिच टेस्ट मैच के लिए “आदर्श नहीं” है. उन्होंने कहा, “जब मैंने पिच देखी तो मैंने कहा कि गायें इस पर जाकर चर सकती थीं. यह आदर्श टेस्ट मैच पिच नहीं है जो आप चाहते हैं क्योंकि आप चाहते हैं कि यह चौथे या पांचवें दिन तक चले. अगर बारिश नहीं होगी, मुझे नहीं लगता कि हम चौथे दिन यहां पहुंचेंगे.”
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के क्रिकेट ऑपरेशन गतिविधियों के प्रमुख पीटर रोच ने कहा, ‘‘हम हमेशा कोशिश करते हैं कि ऐसी पिचें तैयार करें जो उस मैदान की खूबी बताती हो और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसा ही होता आया है.’’ उन्होंने आगे कहा,‘‘ हम ऐसी पिचें नहीं तैयार करते जो मेजबान टीम के अनुकूल हो या हमारी मदद करे. हम चाहते हैं कि बल्ले और गेंद के बीच अच्छी स्पर्धा हो और नतीजा निकले. तैयारियों पर मौसम का असर पड़ा और हमें पता है कि सबसे कुशल क्यूरेटर भी विपरीत मौसम से प्रभावित होते.’’
पांच मैचों की श्रृंखला आस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये भी क्वालीफाई कर लिया है. वह फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम है. द. अफ्रीका पहले ही लॉर्ड्स की टिकट कटा चुका है. अब दोनों टीमे 11 जून से होने वाले मुकाबले के तैयार होंगी. कैगिसो रबाडा ने पहले ही हुंकार भरते हुए कहा कि हमें पता है कि ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराना है.
अब ढीली हुई अकड़, सीरीज खत्म होते ही विराट की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए सैम कोंस्टास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










