जन्मदिन विशेष : एक पारी में 500 रन भी बना चुके हैं दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 May 2020 2:33 PM
दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा का आज 51 साल के हो गए हैं, लारा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ 1990 में किया था
दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा का आज 51 साल के हो गए हैं, लारा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ 1990 में किया था, लारा को सचिन, सर डॉन ब्रेडमैन के साथ दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है, लारा अपने परिवार में 10 वें स्थान पर थे, उनके क्रिकेट को निखारने में उनके पिता बंटी लारा का बहुत योगदान है.
लेकिन अफसोस उनके पिता की मृत्यु उनके पदार्पण मैच से पहले ही हो गयी थी. कंगारू टीम उनके द्वारा खेले गए उस मैच अब तक नहीं भूले हैं जिसमें उन्होंने कंगारूओं चैलेंज देकर छक्के और चौके लगाए थे. साल था 2003 का. उस मैच को याद करके एडम गिलक्रिस्ट कहते हैं कि लारा ने हमें चैलेंज देकर चौके-छक्के मारे थे. उस मैच में एक फील्डर को मिडविकेट से हटाकर पॉइंट पर लगाया गया। इसके बाद लारा ने धीरे से कहा था कि यह गलती है. इस गिलक्रिस्ट ने सुन लिया। लारा ने मिडविकेट पर छक्का लगा दिया. इस पर गिलक्रिस्ट ने उनसे कहा कि ऑफ-साइड में बाउंड्री लगाकर दिखाओ तो लारा ने लगातार दो चौके जड़ दिए.
टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर लारा के नाम है, 12 अप्रैल 2004 की बात है वेस्टइंडीज का मुकाबला था इंग्लैंड के साथ, उस सीरीज में लारा कप्तान थे. और उनकी टीम पहले ही 4 मैचों की सीरीज 3-0 से गंवा दी थी. लारा ने उस सीरीज का अंत जीत के साथ जीत के साथ करना चाहते थे, जीत नहीं मिली लेकिन उस मैच में लारा ने 400 रनों की पारी खेलकर उस मैच को ड्रॉ कर दिया था.
लारा ने जब इंग्लैंड के खिलाफ वेस्ट इंडीज के सेंट जोन्स मैदान पर 375 रन की पारी खेली थी तब उनकी उम्र मात्र 25 साल ही थी. उनका यह रेकॉर्ड करीब 10 साल बाद मैथ्यू हेडने तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ओपनर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन जड़कर उनका ये रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था.
ब्रायन लारा के रिकॉर्ड से पहले हेडन के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड था. जो उन्होंने 2003 में पर्थ में जिम्बॉब्वे के खिलाफ ये रन बनाए थे लेकिन हेडेन ये रिकॉर्ड सिर्फ 6 महीने में ही तोड़ दिया था. लारा ने ये रिकॉर्ड 43 चौके और 6 छक्के की मदद से बनाया था.
ब्रायन लारा के नाम एक पारी में 500 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है उन्होंने ये रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया था. बात है 6 जून 1994 की. लारा ने वार्विकशायर के लिए खेलते हुए 501 रन की पारी खेली इस दौरान वह अंत तक आउट नहीं हुए. 427 गेंद की इस पारी में लारा ने 62 चौके और 10 छक्के मारे थे। लारा ने इसी के साथ पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद का 499 रनों के रेकॉर्ड तोड़ा था.
साल 1995 में लारा श्रीलंका के खिलाफ शारजहां में वनडे मैच खेलने उतरे। यहां उन्होंने रनों की ऐसी धूम मचाई की 169 रन ठोक डाले. लारा के दम पर वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका के सामने 334 रन विशाल स्कोर खड़ा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










