पाकिस्तान पहुंचे BCCI अधिकारी, खिलाड़ियों से भी मिले, राजीव शुक्ला बोले- क्रिकेट के लिए आए हैं यहां

Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @TheRealPCB** Lahore: BCCI Vice President Rajeev Shukla with Pakistani cricketers during Pakistan Cricket Board (PCB) Gala dinner at Governor’s House, in Lahore, Pakistan, Monday, Sept. 4, 2023. (PTI Photo)(PTI09_04_2023_000264B)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के दो वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 17 साल में पहली बार सोमवार को पाकिस्तान के दौरे पर गये. वहां दोनों एशिया कप के मुकाबले को देखने गये हैं. दोनों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निमंत्रण दिया था.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप देखने के लिए पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के निमंत्रण का सम्मान करते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सोमवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पार करने के बाद लाहौर पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

अनुभवी राजनीतिज्ञ शुक्ला ने जहां लोगों से क्रिकेट को राजनीति से नहीं जोड़ने का आग्रह किया वहीं बीसीसीआई अधिकारियों के आगमन से खुश पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ ने उम्मीद जताई कि भारतीय बोर्ड द्वारा निमंत्रण स्वीकार किए जाने के बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड के संबंधों में सुधार होगा.

undefined

वह पीसीबी प्रबंध समिति के प्रमुख अशरफ थे जिन्होंने वाघा बॉर्डर पर बीसीसीआई अधिकारियों का स्वागत किया और फिर उन्हें लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम ले गए. बीसीसीआई के दोनों अधिकारी मंगलवार और बुधवार को एशिया कप सुपर चार के मैचों को देखेंगे.

undefined

भारतीय टीम ने पिछली बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा की थी. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2006 में द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी की थी. बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण इसका आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ में दो देशों (पाकिस्तान और श्रीलंका) में हो रहा है.

undefined

बीसीसीआई ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में बिन्नी और शुक्ला की भागीदारी को मंजूरी दे दी. शुक्ला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है. इस प्रतिनिधिमंडल का दौरा पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा है और इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है. यह दो दिवसीय यात्रा है और पंजाब (पाकिस्तान) के गवर्नर रात्रिभोज के लिए हमारी मेजबानी कर रहे हैं. इस मौके पर वहां बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान तीनों टीमें मौजूद रहेंगी. हमें क्रिकेट को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहिए.’

undefined

पिछले दो दशक से बीसीसीआई से जुड़े शुक्ला 2004 में ऐतिहासिक ‘फ्रेंडशिप सीरीज’ के लिए बीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. द्विपक्षीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर इस राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘द्विपक्षीय श्रृंखला के संबंध में निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाता है और सरकार जो भी सुझाव देगी हम उसका पालन करेंगे.’

undefined

पीसीबी प्रमुख अशरफ ने तुरंत ही संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बिन्नी और शुक्ला भी उनके साथ बैठे थे. अशरफ ने कहा, ‘मैं हमारा आमंत्रण स्वीकार करने के लिए बिन्नी और शुक्ला का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं. हमने उन्हें आमंत्रित किया और उन्होंने उसे स्वीकार किया. अगर वे हमें अपने देश में आमंत्रित करेंगे तो हम भी उसे गर्मजोशी के साथ स्वीकार करेंगे. इंशाल्लाह हम एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे.’

undefined

बिन्नी ने इस दौरान अपनी पिछली पाकिस्तान यात्रा को याद किया. वह एशियाई क्रिकेट परिषद के सदस्य के तौर पर 16 साल पहले इस देश में आये थे. बिन्नी ने कहा, ‘पाकिस्तान की मेरी आखिरी यात्रा 2006 में हुई थी जब मैं एशियाई क्रिकेट परिषद का हिस्सा था. पाकिस्तान का आतिथ्य बहुत अच्छा रहता है. हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया गया.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola