बीसीसीआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा IPL फाइनल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Nov 2022 7:59 PM
जय शाह ने रविवार को बताया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे.
क्रिकेट में रोजाना कई रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो कई टूट भी रहे हैं. लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. यह रिकॉर्ड टी20 मैच में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी का बना है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड दर्शकों ने लिया टी20 मैच का आनंद
दरअसल बीसीसीआई ने जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये टी20 मैच के दौरान बनी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बताया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे.
Also Read: एमएस धोनी की फिर होगी टीम इंडिया में एंट्री? टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बीसीसीआई बना रहा बड़ा प्लान
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 110,000
नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था. इसकी क्षमता 110,000 दर्शकों की है जो कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से लगभग 10,000 अधिक है. एमसीजी की क्षमता 100,024 दर्शकों की है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐसा ट्वीट
सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, मुझे गर्व और खुशी है कि जीसीए मोटेरा के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. उन्होंने आगे लिखा, इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का बहुत-बहुत आभार.
Also Read: रोहित शर्मा और एमएस धोनी में कौन बेहतर कप्तान, बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी ने दिया यह जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










