वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय क्रिकेटर पर गिरी गाज, BCCI ने दो साल के लिए किया बैन

जम्मू के रहने वाले युवा क्रिकेटर वंशज शर्मा का करियर शुरू होने से पहले ही तबाह हो गया है. बीसीसीआई ने अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ कई जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के लिए वंशज पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है. world cup news

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. भारतीय टीम अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ के बीच एक भारतीय खिलाड़ी पर गाज गिरी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए युवा खिलाड़ी को दो साल के लिए बैन कर दिया है. तो आइये जानें उस खिलाड़ी के बारे में जिसपर गाज गिरी है.

जम्मू के वंशज शर्मा की करियर शुरू होने से पहले ही लगी ब्रेक
जम्मू के रहने वाले युवा क्रिकेटर वंशज शर्मा का करियर शुरू होने से पहले ही तबाह हो गया है. बीसीसीआई ने अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ कई जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के लिए वंशज पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है. शर्मा मूल रूप से जम्मू के बिश्नाह के रहने वाले हैं लेकिन वह बाद में बिहार चले गए थे और अभी वहां के राज्य संघ के तहत खेल रहे थे.

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के प्रमुख ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा, वह वर्तमान में बिहार क्रिकेट संघ के साथ है. वह जेकेसीए के खिलाड़ी नहीं है. उन्होंने बताया, वह पहले अंडर 19 खिलाड़ी के रूप में हमारे यहां पंजीकृत था. वह कभी जेकेसीए की तरफ से नहीं खेला. वह बाद में बिहार क्रिकेट संघ से जुड़ गया था और उसने अपनी जन्मतिथि के गलत प्रमाण पत्र दिए थे. बीसीसीआई ने उसे पकड़ लिया और कई जन्म प्रमाण पत्र देने के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शर्मा दो साल तक बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता. उस पर प्रतिबंध 27 अक्टूबर से लागू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










