अफगानिस्तान टी20 सीरीज: विराट कोहली की वापसी, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, ईशान, केएल राहुल और सूर्य बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज में कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. जबकि टीम में विराट कोहली की भी वापसी हुई है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज में कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. जबकि टीम में विराट कोहली की भी वापसी हुई है.
टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार.
BCCI announces Team India’s squad for the T20I series against Afghanistan.
Rohit Sharma (C), S Gill, Y Jaiswal, Virat Kohli, Tilak Varma, Rinku Singh, Jitesh Sharma (wk), Sanju Samson (wk), Shivam Dube, W Sundar, Axar Patel, Ravi Bishnoi, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Avesh… pic.twitter.com/Z2teDVQgB2
— ANI (@ANI) January 7, 2024
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार के बाद रोहित और विराट ने बनाई थी टी20 और वनडे क्रिकेट से दूरी
मालूम हो वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 क्रिकेट से दूरी बना ली थी. मीडिया में ऐसी खबर भी आई थी कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि बाद में खबर आई की, दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर दोनों फॉर्मेट से छुट्टी मांगी थी. विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में नवंबर 2022 को नजर आए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दोनों खिलाड़ियों की वापसी से यह तय हो गया है कि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी नजर आएंगे.
Also Read: हार्दिक पांड्या जिम में बहा रहे हैं पसीना, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, फैंस ने कहा – वेलकम बैक
इन दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की वापसी नहीं हुई है. वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पांड्या चोटिल हुए थे और तब से टीम से बाहर चल रहे हैं. पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से दूर रखा गया है.
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने भरोसा जताया है. तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है.
Also Read: IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! चोटिल हार्दिक पांड्या हो सकते हैं बाहर
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
-
11 जनवरी पहला टी20 मैच – भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच मोहाली में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
-
14 जनवरी दूसरा टी20 मैच- भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच इंदौर में में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
-
17 जनवरी तीसरा और आखिरी टी20 मैच- भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










