ASIA Cup 2022: पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबार शाहीन अफरीदी टीम से बाहर

Updated:
विज्ञापन

एशिया कप 2022 शुरू होने से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख मेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गये हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है. उन्हें दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लगी है. चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें ठीक होने में कुछ और हफ्ते लगेंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान को एशिया कप 2022 से पहले एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गये हैं. बोर्ड ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सलाहकार समिति ने अफरीदी को 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है. शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पायेंगे.

विज्ञापन
undefined
undefined

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, शाहीन शाह अफरीदी को पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी और स्वतंत्र विशेषज्ञों ने नवीनतम स्कैन और रिपोर्ट के बाद 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है. इसका मतलब है कि शाहीन को एसीसी टी-20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है.

undefined

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गयी थी. पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, मैंने शाहीन से बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं, लेकिन वह बहादुर हैं, जिन्होंने अपने देश और टीम की सेवा के लिए मजबूती से वापसी करने की कसम खाई है.

undefined

22 वर्षीय गेंदबाज, नीदरलैंड में चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे, लेकिन पहले दो मैच नहीं खेले. सूमरो ने कहा, हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने पुनर्वास के दौरान प्रगति की है, अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है.

undefined

पाकिस्तान ने अभी तक अपने एशिया कप टीम में शाहीन अफरीदी के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करेगा. अपने मुख्य गेंदबाज की गैरमौजूदगी में टीम दबाव में जरूर होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola