Video: जलेबी के जैसी गोल घूमी अर्शदीप की गेंद, बल्लेबाज को भनक तक नहीं लगी और गिल्लियां उड़ गईं

Updated:
विज्ञापन

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार इनस्विंगर से बाएं हाथ के बल्लेबाज के स्टंप्स उड़ा दिए. इस बेहतरीन प्रदर्शन का वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने सवाल उठाए हैं कि अर्शदीप को टेस्ट टीम में कब जगह मिल रही है?

विज्ञापन

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को जमकर मुश्किल में डाला. खासतौर पर उनकी इनस्विंगर ने कमाल दिखाया, जहां उन्होंने एक बल्लेबाज को शानदार तरीके से क्लीन बोल्ड कर दिया. इस खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस शानदार प्रदर्शन के बाद सवाल उठा रहे हैं कि अर्शदीप सिंह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए क्यों नहीं चुना गया. अर्शदीप की जगह यश दयाल और नवदीप सैनी को रिजर्व प्लेयर के रूप में रखा गया था.

अर्शदीप इन दिनों काउंटी टीम केंट की ओर से खेल रहे हैं. इसके एक मैच में अर्शदीप ने शानदार इन स्विंग गेंद के जरिए बल्लेबाज को पूरी तरह चकमा दिया. गेंद इतनी शानदार तरीके से घूमी और सीधे गिल्लियां उखड़ गईं. सिंह की गेंद पर कमेंटेटर भी हैरान नजर आया, उसने कहा, “ओह! उसने बल्लेबाज को तहस-नहस कर दिया. अर्शदीप सिंह की खूबसूरत गेंद. गेंद आगे से थोड़ी उछली और वापस अंदर आई, वाह.” अर्शदीप जिस टीम की तरफ से खेल रहे हैं, उस टीम से पहले नवदीप सैनी और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ भी खेल चुके हैं. 

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साल 2023 में इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में केंट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने उस सीजन में 5 मैचों में खेलते हुए कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे. अर्शदीप का यह अनुभव उनके क्रिकेट करियर को और ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित हो सकता है. अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई. इस बात पर फैंस भी कह रहे हैं, कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अर्शदीप को टेस्ट टीम में क्यों नहीं शामिल किया जा रहा. 

Viral Video: आखिरी गेंद का खेल, जब 11 खिलाड़ी मिलकर बल्लेबाज को रनआउट न कर सके

अर्शदीप का क्रिकेट कैरियर

अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के लिए अब तक 8 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. हालांकि, उन्हें अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. लेकिन टी20 क्रिकेट में वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. युजवेंद्र चहल (98 विकेट) के बाद सिंह ने 95 विकेट चटकाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो अर्शदीप ने 21 मैचों में 37 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 66 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 30.37 का रहा है. द. अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2024 में पांच टी20 मुकाबले में सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. अपने इसी धारदार गेंदबाजी के बल पर वे भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में शामिल होने के लिए सबसे आगे माने जा रहे हैं.

सैलरी 75 लाख, रन 190; जानिए बॉर्डर गावस्कर में कितने का पड़ा कोहली का 1 रन

बुमराह और कमिंस में कौन है बेस्ट, आईसीसी के इस पुरस्कार के लिए दोनों दिग्गजों में होगा मुकाबला

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola