RR vs CSK: चेन्नई और राजस्थान के मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम, बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकता है पिच

Sharjah: Ravindra Jadeja of Chennai Super Kings celebrates after taking a wicket of Wriddhiman Saha of Sunrisers Hyderabad during match 44 of the Indian Premier League between the Sunrisers Hyderabad and the Chennai Super Kings,at the Sharjah Cricket Stadium, Sharjah in the United Arab Emirates, Thursday, Sept. 30, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI09_30_2021_000230B)
Rajasthan vs Chennai चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि राजस्थान की टीम के लिए अब करो या मरो वाली स्थिति में है.
Rajasthan vs Chennai, 47th Match Cricket Score : आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals ) की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7:30 बजे से है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है. चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि राजस्थान की टीम के लिए अब करो या मरो वाली स्थिति में है.
पिच रिपोर्ट : शेख जायेद स्टेडियम की पिच से खेल की दूसरी पारी में गेंदबाजों को खास कर स्पिनरों मदद मिली है. हालांकि शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अब तक लो स्कोरिंग मैच हुए हैं. बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हुई.
Also Read: IPL 2021: शाहरुख खान ने छक्का लगा कर दिलायी प्रीती जिंटा की टीम को जीत, KKR की बढ़ी मुश्किलें
यहां की पिच में गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना होगा, तो बल्लेबाजों को बड़ी हिट लगाने से पहले पिच पर जमना होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
Also Read: IPL 2021: KKR की हार के बाद शाहरुख खान ने दी विराट कोहली और धोनी को वार्निंग! कह दी बड़ी बात
वेदर रिपोर्ट : मैच दौरान अबू धाबी का मौसत साफ रहने की उम्मीद की जा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां बारिश की संभावना एकदम नहीं है. जबकि मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद की जा रही है.
अबू धाबी का रिकॉर्ड
अबू धाबी में अब तक 58 टी 20 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 27 बार जीती है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 31 बार जीत मिली है. यहां सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड 2 विकेट पर 247 रन है, जबकि सबसे लो स्कोर का रिकॉर्ड 10 विकेट पर 70 रन है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




