अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Updated:
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ शॉट खेलते अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 785 गेंदों में हासिल की और फुल-मेंबर देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

Abhishek Sharma: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे मैच में अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए.

विज्ञापन

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन तथा ईशान किशन जल्दी पवेलियन लौट गए. ऐसे मुश्किल समय में अभिषेक ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पलटवार किया. उन्होंने पहले लियाम डॉसन के खिलाफ शानदार ‘इनसाइड-आउट’ छक्का लगाया और फिर साकिब महमूद के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया.

अभिषेक ने तोड़ा एविन लुईस का रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ अभिषेक शर्मा फुल-मेंबर देशों के बल्लेबाजों में टी20आई क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 785 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान अभिषेक ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को संभालने के साथ-साथ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

कम गेंदों में 100 टी20 इंटरनेशनल छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजगेंदें
अभिषेक शर्मा785
एविन लुइस789
फिल एलन871
टिम डेविड931
कॉलिन मुनरो963
सूर्यकुमार यादव1007

अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 59 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. अभिषेक ने 245.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अभिषेक ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वो इंग्लैंड में टी20आई मैचों में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले केएल राहुल ने 27 गेंद में फिफ्टी लगाई थी.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी नहीं मिला डेब्यू का मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola