IPL 2017 : डेयरडेविल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे सुपरजाइंट्स

पुणे : सितारा बल्लेबाजों से सजी पुणे सुपरजाइंट्स आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलेगी तो उसकी राय जीत की राह पर लौटने की होगी. अभी आईपीएल के दसवें सत्र का आगाज ही हुआ है लिहाजा सिर्फ दो मैचों में से पुणे ने एक जीता और एक हारा है. पहले मैच […]
पुणे : सितारा बल्लेबाजों से सजी पुणे सुपरजाइंट्स आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलेगी तो उसकी राय जीत की राह पर लौटने की होगी. अभी आईपीएल के दसवें सत्र का आगाज ही हुआ है लिहाजा सिर्फ दो मैचों में से पुणे ने एक जीता और एक हारा है.
पहले मैच में उसने अपने मैदान पर मुंबई इंडियंस को हराकर अभियान का आगाज किया लेकिन इंदौर में अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से छह विकेट से हार गई. पुणे के पास स्टीवन स्मिथ , अजिंक्य रहाणे, आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी है लिहाजा उसकी बल्लेबाजी सबसे मजबूत मानी जा रही है. रहाणे, स्मिथ और स्टोक्स ने रन बनाये हैं लेकिन पुणे की चिंता का सबब सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और धौनी का खराब फार्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










