डिकाक का नहीं खेलना दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये बड़ा नुकसान : द्रविड

गुरुग्राम : दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड ने आज स्वीकार किया कि किंटोन डिकाक और जेपी डुमिनी जैसे अनुभवी खिलाडियों के नहीं खेलने से आगामी आईपीएल में टीम के संतुलन और संयोजन पर असर पड़ेगा. डुमिनी निजी कारणों से नहीं खेल रहे हें जबकि डिकाक की उंगली में फ्रेक्चर है. द्रविड ने दिल्ली डेयरडेविल्स […]
गुरुग्राम : दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड ने आज स्वीकार किया कि किंटोन डिकाक और जेपी डुमिनी जैसे अनुभवी खिलाडियों के नहीं खेलने से आगामी आईपीएल में टीम के संतुलन और संयोजन पर असर पड़ेगा.
डुमिनी निजी कारणों से नहीं खेल रहे हें जबकि डिकाक की उंगली में फ्रेक्चर है. द्रविड ने दिल्ली डेयरडेविल्स अकादमी मैदान पर बातचीत में कहा ,‘‘ डुमिनी और डिकाक जैसे खिलाडियों का नहीं खेलना वाकई बड़ा झटका है. यदि ये बातें नीलामी से पहले होती तो आसान रहता क्योंकि फिर बेहतर रणनीति बनाई जा सकती थी लेकिन अब क्या कर सकते हैं. हमारे पास सैम बिलिंग्स जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे.” पिछले आईपीएल में डिकाक ने दिल्ली के लिये सर्वाधिक रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










