मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2016 5:14 PM
विशाखापत्तनम : सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल के मैच में कल गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर इस लय को कायम रखने उतरेगी. दिल्ली ने लीग के शुरुआती चरण में प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद लगातार पराजय झेलनी पडी. सनराइजर्स के खिलाफ कल मिली जीत से हालांकि […]
विशाखापत्तनम : सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल के मैच में कल गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर इस लय को कायम रखने उतरेगी. दिल्ली ने लीग के शुरुआती चरण में प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद लगातार पराजय झेलनी पडी. सनराइजर्स के खिलाफ कल मिली जीत से हालांकि जहीर खान की कप्तानी वाली टीम के हौसले बुलंद हुए होंगे.
कल के बाद उसका सिर्फ एक मैच रह जायेगा.सनराइजर्स के खिलाफ दिल्ली ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन किया हालांकि कप्तान जहीर चोट के कारण उस मैच से बाहर रहे. लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो और तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने भी दो विकेट लिये. सनराइजर्स के बल्लेबाज आठ विकेट पर 146 रन ही बना सके.
पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से मिली सात विकेट से हार से मुंबई का आत्मविश्वास गिरा है. कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई का शीर्षक्रम नाकाम रहा जबकि पंजाब के मध्यम तेज गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस के सामने मध्यक्रम नहीं टिक सका. पंजाब ने तीन ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. पिछली तीन पारियों में नाकाम रहे कप्तान रोहित शर्मा पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










