क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाये हम : ओझा

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टीम के प्रदर्शन को क्षमता से कमतर करार देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाजों को आगामी मैचों में अच्छी शुरुआत का फायदा उठाकर बडा स्कोर खडा करने की जरुरत है. ओझा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता […]
हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टीम के प्रदर्शन को क्षमता से कमतर करार देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाजों को आगामी मैचों में अच्छी शुरुआत का फायदा उठाकर बडा स्कोर खडा करने की जरुरत है. ओझा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह क्षमता से कमतर प्रदर्शन है.
मुझे लगता है कि हमें कमर कसनी होगी और सुनिश्चित करना होगा जो भी 25 या 30 रन बनाकर खेल रहा है वह इसे बडी पारियों में बदले.” लगातार चार जीत से अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची हैदराबाद की टीम को कल दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ यहां सात विकेट से शिकस्त का सामना करना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










