आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए ओकीफे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिडनी : स्टीफन ओकीफे को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. ओकीफे ने घायल तेज गेंदबाज पीटर सिडल की जगह ली है. सिडल को मेलबर्न टेस्ट के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह रविवार से शुरु होने वाले टेस्ट के लिए सौ फीसदी फिट […]
विज्ञापन
सिडनी : स्टीफन ओकीफे को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है.
ओकीफे ने घायल तेज गेंदबाज पीटर सिडल की जगह ली है. सिडल को मेलबर्न टेस्ट के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह रविवार से शुरु होने वाले टेस्ट के लिए सौ फीसदी फिट नहीं है.
कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा ,‘‘ सिडल का मानना है कि वह इस टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. वह टीम मैन है और उसे लगा कि उसके होने से टीम को कोई फायदा नहीं मिल सकेगा. हम वैसे भी दो स्पिनरों को उतारने वाले थे.” आस्ट्रेलियाई टीम : डेविड वार्नर, जो बर्न्स, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, एडम वोजेस, मिश मार्श, पीटर नेविल, स्टीव ओकीफे, जेम्स पेटिंसन, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










