प्रो कुश्ती लीग से जुड़े रोहित शर्मा, यूपी वारियर्स के सह मालिक बने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बालीवुड स्टार धर्मेंद्र के बाद अब भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी प्रो कुश्ती लीग से जुड़ गए हैं जो यूपी वारियर्स के सह मालिक बने. सलामी बल्लेबाज रोहित ने कहा ,‘‘ भारत का कुश्ती का लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है. मुझे फख्र है कि मैं प्रो कुश्ती लीग में यूपी वारियर्स […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बालीवुड स्टार धर्मेंद्र के बाद अब भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी प्रो कुश्ती लीग से जुड़ गए हैं जो यूपी वारियर्स के सह मालिक बने. सलामी बल्लेबाज रोहित ने कहा ,‘‘ भारत का कुश्ती का लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है.
मुझे फख्र है कि मैं प्रो कुश्ती लीग में यूपी वारियर्स टीम का सह मालिक बना हूं. हमारे पास भारत के सबसे बडे पहलवान सुशील कुमार समेत काफी अच्छी टीम है.’ इस कदम के बारे में प्रो स्पोर्टीफाइ के निदेशक विशाल गुरनानी ने कहा ,‘‘ रोहित शर्मा भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से हैं. हम उनका यूपी वारियर्स टीम के सह मालिक के रुप में स्वागत करते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










