ललित मोदी के ईमेल में नाम आने के कारण सुरेश रैना को दिया गया था आराम!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली के बाद की हैसियत रखने वाले सुरेश रैना को जिंबाब्वे दौरे पर इसलिए नहीं भेजा गया था, क्योंकि ललित मोदी ने आईसीसी को भेजे ईमेल में उनके नाम का जिक्र किया था. इस बात का खुलासा आज इंडियन एक्सप्रेस ने किया है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली के बाद की हैसियत रखने वाले सुरेश रैना को जिंबाब्वे दौरे पर इसलिए नहीं भेजा गया था, क्योंकि ललित मोदी ने आईसीसी को भेजे ईमेल में उनके नाम का जिक्र किया था. इस बात का खुलासा आज इंडियन एक्सप्रेस ने किया है. अगर इंडियन एक्सप्रेस की खबर को सच मानें,तो जिंबाब्वे दौरे के लिए कप्तान के रूप मेंचयनकर्ताओं की पहली पसंद अजिंक्य रहाणे नहीं,बल्कि सुरेश रैना थे. लेकिन सुरेश रैना को विश्राम देने का फैसला सिर्फ उसी ई-मेल के कारण किया गया.
ललित मोदी के ईमेल मे इस बात का जिक्र किया गया है कि सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो ने एक रियल स्टेट के कारोबारी से लाभ प्राप्त किया. जिंबाब्वे दौरा के लिए 29 जून को टीम का चयन किया गया था, लेकिन इससे दो दिन पहले एक मेल ललित मोदी ने आईसीसी के सीईओ को भेजा था.
हालांकि चयनकर्ताओं ने इंडियन एक्सप्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने पहले ही सुरेश रैना को क्लीन चिट दे दी थी. अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ललित मोदी का यह मेल पांच साल पुराना है. जब ललित मोदी के ईमेल का मामला गरमाया था, तो सुरेश रैना ने भी यह बात साफ कर दी थी कि उनपर जो आरोप लगे हैं, वे बिलकुल गलत हैं. सुरेश रैना ने कहा था कि वे आजीवन ईमानदारी के साथ खेलें है और आगे भी खेलते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










