श्रीसंत को वापसी की उम्‍मीद, प्रतिबंध हटाने के लिये बीसीसीआई से करेंगे संपर्क

Updated:
विज्ञापन
श्रीसंत को वापसी की उम्‍मीद, प्रतिबंध हटाने के लिये बीसीसीआई से करेंगे संपर्क

कोच्चि : जब वह तिहाड जेल में था तो वह आत्महत्या के बारे में सोच रहा था लेकिन तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को अब उम्मीद बंध गयी है कि वह वापसी कर सकते हैं और खुद पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिये वह बीसीसीआई से संपर्क करेंगे. दिल्ली की एक अदालत ने श्रीसंत को […]

विज्ञापन

कोच्चि : जब वह तिहाड जेल में था तो वह आत्महत्या के बारे में सोच रहा था लेकिन तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को अब उम्मीद बंध गयी है कि वह वापसी कर सकते हैं और खुद पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिये वह बीसीसीआई से संपर्क करेंगे. दिल्ली की एक अदालत ने श्रीसंत को पिछले सप्ताह 2013 के आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले से बरी कर दिया था.

श्रीसंत ने यहां पत्रकारों से कहा, मैंने बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से मिलने का समय मांगा है. उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा था कि मैं प्रतिबंध हटाने के लिये आग्रह कर सकता हूं. उन्होंने कहा, बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों ने जो संकेत दिये हैं उससे मेरी उम्मीद बंधी है कि वे मेरे आग्रह पर विचार करेंगे. इसलिए मैं आवेदन भेजना चाहता हूं.

मैं उनके (सचिव अनुराग ठाकुर) जवाब का इंतजार कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई के साथ अगली बैठक में बीसीसीआई उम्मीद के मुताबिक फैसला करेगा. भारत की तरफ से टेस्ट और वनडे खेलने वाले इस क्रिकेटर ने उस दौर के दर्द को भी बयां किया जब उन्हें गिरफ्तार करके तिहाड जेल में डाल दिया गया था और उन पर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और उसके साथी छोटा शकील द्वारा चलाये जा रहे क्रिकेट के सट्टेबाजी रैकेट से जुडे होने के आरोप लगाये गये थे.
श्रीसंत ने कहा, शुरु में मैंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा. मैं भगवान इतुमानूराप्पन (केरल के मशहूर इतुमानूर महादेवार मंदिर में भगवान शिव) के प्रति मेरी श्रद्धा और मेरे परिवार के सहयोग से ही इससे उबर पाया. श्रीसंत से पूछा गया कि क्या उन्हें बीसीसीआई से अनुकूल जवाब की उम्मीद है जिसकी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के मुख्य सलाहकार दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार हैं, इस क्रिकेटर ने कहा, आखिरकार वह भी इंसान हैं. उनका भी दिल है.
उन्होंने कहा कि यदि कुमार, जिन्होंने दिल्ली पुलिस प्रमुख रहते हुए श्रीसंत के अलावा अजित चंदीला और अंकित चव्हाण की गिरफ्तार के भी आदेश दिये थे, 2013 आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले के घटनाक्रम को याद करें तो उनके सामने तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी.
श्रीसंत ने कहा, मुझे नहीं लगता कि वे मेरी राह में कोई बाधा खडी करेंगे. बीसीसीआई एक संस्था है एक व्यक्ति नहीं. इस क्रिकेटर ने कहा कि यदि बीसीसीआई प्रतिबंध नहीं हटाता तो वह अदालत की शरण में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा, मैं इंतजार करुंगा. मैं किसी को चुनौती नहीं देना चाहता. मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. श्रीसंत ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि उन्होंने कल जवाहर लाह नेहरु अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेट पर अभ्यास किया था. उन्होंने कहा कि वह आजीवन प्रतिबंध हटने के बाद इस मैदान पर अभ्यास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola