फाइनल को बराबरी का मौका मानते हैं ब्रैंडन मैकुलम

Updated:
विज्ञापन
फाइनल को बराबरी का मौका मानते हैं ब्रैंडन मैकुलम

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल विश्व कप के फाइनल को बराबरी का मौका बताते हुए कहा कि उनकी टीम कल बड़े मौके, बड़े पल और बड़े स्टेडियम का आनंद उठायेगी. मैकुलम ने मैच से पूर्व की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह हमारे जीवन का सबसे अच्छा समय है. […]

विज्ञापन

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल विश्व कप के फाइनल को बराबरी का मौका बताते हुए कहा कि उनकी टीम कल बड़े मौके, बड़े पल और बड़े स्टेडियम का आनंद उठायेगी. मैकुलम ने मैच से पूर्व की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह हमारे जीवन का सबसे अच्छा समय है. यह शानदार यात्रा रही. हमने शुरूआत से ही यह सपना देखा और अब खुद को फाइनल में 50-50 मौका देना बेहतरीन उपलब्धि है. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड की टीम प्रतियोगिता में पहली बार अपने देश के बाहर खेलेगी.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आकार को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उसने अब तक अपने सभी मैच अपने तुलनात्मक रूप से छोटे मैदानों पर खेले हैं.मैकुलम से जब पूछा गया कि क्या आकार मायने रखता है तो उन्होंने कहा, हां, बेशक यह अलग है. हम दुनिया भर के मैदानों पर खेले हैं. अगर आप अबु धाबी के एमिरेट्स स्टेडियम को देखो तो वह भी बड़ा मैदान है. बेशक वहां का माहौल एमसीजी की तरह नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि बाउंड्री बड़ी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola