विजय हजारे ट्रॉफी : कर्नाटक की आंध्र पर बड़ी जीत

सिकंदराबाद : मयंक अग्रवाल के तूफानी शतक से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी में आज आंध्र प्रदेश को 163 रन से हराया.आंध्र का टॉस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी सौंपने का फैसला सही साबित नहीं हुआ. अग्रवाल के 137 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 162 रन बनाये जबकि मनीष पांडे […]
सिकंदराबाद : मयंक अग्रवाल के तूफानी शतक से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी में आज आंध्र प्रदेश को 163 रन से हराया.आंध्र का टॉस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी सौंपने का फैसला सही साबित नहीं हुआ.
अग्रवाल के 137 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 162 रन बनाये जबकि मनीष पांडे ने 63 गेंद पर 75 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक छह विकेट पर 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. आंध्र की तरफ से अयप्पा बंडारु ने 43 रन देकर चार विकेट लिये.
आंध्र की टीम बड़े लक्ष्य के सामने शुरु में ही दबाव में आ गयी और आखिर में उसकी पूरी टीम 47.4 ओवर में 196 रन पर आउट हो गयी. उसकी तरफ से अनुभवी मोहम्मद कैफ ही कुछ टिककर खेल पाये. उन्होंने 54 रन बनाये जबकि शिवा कुमार ने 40 रन का योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










