ePaper

विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके

Updated at : 17 Feb 2020 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके

दुबई :Virat Kohli ICC T20 rankingsभारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की सोमवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए लेकिन लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बकरार हैं. कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि दक्षिण […]

विज्ञापन

दुबई :Virat Kohli ICC T20 rankingsभारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की सोमवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए लेकिन लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बकरार हैं.

कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला में इंग्लैंड की 2-1 की जीत के दौरान दो अर्धशतक की मदद से 136 रन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन कुल 687 अंक के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

पिंडली की चोट से उबर रहे रोहित बल्लेबाजी रैंकिंग में 662 अंक के साथ 11वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं. आजम के 879 अंक हैं. राहुल 823 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं.

गेंदबाजी सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन जैकसन के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी नौ स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं. वह आठवें स्थान पर हैं.

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. शृंखला में पांच विकेट चटकाने वाले और दूसरे मैच में निर्णायक अंतिम ओवर फेंककर इंग्लैंड की दो रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टाम कुरेन 28 स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 30 में शामिल हो गए हैं.

बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक 10 स्थान के फायदे से 16वें जबकि उनके सलामी जोड़ीदार तेम्बा बावुमा 127 स्थान की लंबी छलांग के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बावुमा ने तीन पारियों में 153.75 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए. गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में क्रमश: राशिद खान और मोहम्मद नबी शीर्ष पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola