मोईन खान ने विराट कोहली को बताया लीजैंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 8:04 PM
कराची : पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर लीजैंड बन सकते हैं. पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है. उन्होंने कहा, मेरा मानना है […]
कराची : पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर लीजैंड बन सकते हैं.
पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है. उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि कोहली मौजूदा पीढ़ी के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर एक लीजैंड बन सकते हैं.
उन्होंने पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटरों पर निराशा जताते हुए कहा, मौजूदा पाकिस्तानी टीम में 80 और 90 के दशक जैसे मैच विनर नहीं है. हमारे समय में कई मैच विनर होते थे.
उन्होंने कहा, महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया. इसकी शुरुआत सौरव गांगुली ने की थी. यही वजह है कि भारत ने इतने बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं और उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी जबर्दस्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










