चौथा टी-20 आज : न्यूजीलैंड के खिलाफ विजय क्रम जारी रखने उतरेगा भारत, युवाओं को मौका दे सकते हैं कोहली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीरीज में 3-0 से भारत आगे वेलिंगटन : सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारत शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेवाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बैंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है, लेकिन विराट कोहली की टीम मेजबान टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी, जिसे पिछले मैच में दिल तोड़ने वाली हार […]

विज्ञापन
सीरीज में 3-0 से भारत आगे
वेलिंगटन : सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारत शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेवाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बैंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है, लेकिन विराट कोहली की टीम मेजबान टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी, जिसे पिछले मैच में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा.
मोहम्मद शमी के बेहतरीन अंतिम ओवर और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली. भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टी-20 सीरीज जीती. दोनों टीमें गुरुवार को यात्रा करके हैमिल्टन से वेलिंगटन पहुंची और शनिवार को माउंट मोनगानुई रवाना होंगी, जहां रविवार को अंतिम टी-20 खेला जायेगा, जिससे दोनों टीमों को नेट अभ्यास के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा.
पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अधिक देखने को नहीं मिलती और भारत के पहले ही सीरीज जीतने के बाद दोनों टीमें इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में सभी संयोजनों को आजमाना चाहेंगी. भारतीय टीम के पास 5-0 के क्लीनस्वीप के साथ इतिहास रचने का मौका है.
भारत हालांकि अगर प्रयोग करने का विकल्प चुनता है, तो संजू सैमसन और रिषभ पंत को मौका दिया जा सकता है. पंत को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना अधिक है, लेकिन उनका चयन इस पर निर्भर करेगा कि किस बल्लेबाज को बाहर किया जाता है और लोकेश राहुल विकेटकीपिंग जारी रखते हैं या नहीं.
शीर्ष तीन में रोहित शर्मा, राहुल और कोहली की टीम में जगह पक्की है, जबकि श्रेयस अय्यर बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं. मनीष पांडे और शिवम दुबे को और अधिक मौके दिये जाने की जरूरत है. शीर्ष चार में से किसी भी बल्लेबाज को अगले दो मैचों में आराम दिया जा सकता है. हैमिल्टन में शानदार पारी खेलने वाले विलियम्सन अगर मार्टिन गुप्टिल के साथ पारी का आगाज करते हैं, तो कोलिन मुनरो को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना होगा.
तीसरा टी-20 जीतने के बाद कोहली ने शेयर की तस्वीर, लिखा- जीवन एक आशीर्वाद है
भारत : कोहली (कप्तान), रोहित, राहुल, मनीष, रिषभ पंत, संजू, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर.
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकनर.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola