ePaper

स्मिथ, वार्नर की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत : स्टीव वॉ

Updated at : 11 Jan 2020 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्मिथ, वार्नर की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत : स्टीव वॉ

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो लोग ‘दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों’ के बीच खेली जाने वाली टेस्ट शृंखला को लंबे समय तक याद रखेंगे. उन्होंने साथ ही उम्मीद जतायी कि भारतीय टीम इस दौरे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो लोग ‘दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों’ के बीच खेली जाने वाली टेस्ट शृंखला को लंबे समय तक याद रखेंगे. उन्होंने साथ ही उम्मीद जतायी कि भारतीय टीम इस दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी.

भारतीय टीम ने 71 साल के इंतजार को खत्म करते हुए 12 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराकर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार शृंखला जीती थी. उस टीम में हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वर्नर जैसे दिग्गज मौजूद नहीं थे. उस समय दोनों खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ के मामले में सजा के तहत एक साल तक टीम से बाहर थे.

वॉ ने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा शानदार शृंखला होती है. यह परंपरा बन गयी है. मुझे लगता है यह शानदार शृंखला होगी. हर कोई इसका इंतजार कर रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि इससे (वॉर्नर और स्मिथ) की वापसी से टीम काफी मजबूत होगी.

वॉ ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिए यहां पहुंचने के बाद कहा, इसमें कोई शक नहीं कि अभी भारत के पास दुनिया की सबसे बेहतर संपूर्ण टीम है. वह इस चुनौती का इंतजार कर रहे होंगे. यह ऐसी शृंखला होगी जिसे लोग लंबे समय तक याद करेंगे.

इस एकदिवसीय शृंखला के दौरान यह पता चल सकता है कि भारतीय टीम इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी या नहीं. कोहली की कप्तानी वाली टीम ने पिछले दौरे पर नवंबर में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने में झिझक दिखायी थी. वॉ का मानना है कि इस बार भारत के लिए दिन-रात्रि टेस्ट के लिए मना करना मुश्किल होगा और कोहली को यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए.

वॉ ने कहा, किसी भी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि का टेस्ट क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है. विराट कोहली की तरह का खिलाड़ी इसका स्वागत और चुनौती स्वीकार करना पसंद करेगा. अगर आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है तो आप हर टीम के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में जीतना चाहते हैं.

भारत को यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. अगामी एकदिवसीय शृंखला के बारे में पूछे जाने पर वॉ ने कहा कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि पांच मैचों की शृंखला में भारत को हराया था. टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, दोनों टीमें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है, दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। टीम में मार्नस लाबुशेन भी है जो शानदार लय में हैं.

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एकदिवसीय शृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत को 3-2 से हराया था. इस शृंखला में भी टीम वॉर्नर और स्मिथ के बिना भारत आयी थी. वॉ ने कहा, केप टाउन (2018) में जो हुआ (गेंद से छेड़छाड़) उससे टीम ने सही तरीके से वापसी की.

मुझे नहीं लगता कि भारत में कभी भी आपका पलड़ा भारी रहेगा, लेकिन टीम पिछले दौरे से आत्मविश्वास हासिल करेगी. यह शानदार जीत थी. उन्होंने कहा, इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा था कि वे किसी को भी हरा सकते है, लेकिन भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola