जब वीरेंद्र सहवाग ने गाना गुनगुनाते डोनाल्‍ड को जड़ा सिक्‍सर, VIDEO शेयर

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मजे कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को भी आनंद का मौका दे रहे हैं. पूरा देश इस समय साल 2019 की विदाई और नये साल 2020 के आगमन की खुशी में डूबा हुआ है, इस […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मजे कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को भी आनंद का मौका दे रहे हैं. पूरा देश इस समय साल 2019 की विदाई और नये साल 2020 के आगमन की खुशी में डूबा हुआ है, इस बीच वीरु ने साल के आखिरी दिन एक शानदार मैसेज किया है, जो आपके दिल को छू लेगा.

विज्ञापन

दरअसल सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 4 साल पहले की है. जिसमें वीरु दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्‍ड की गेंद को छक्‍का जड़ रहे हैं.

वीरु ने वीडियो के साथ एक मैसेज भी और बताया कि जब वो डोनाल्‍ड की गेंद को छक्‍का जड़ रहे थे उस समय अपनी पसंद का गाना (कैसे बताएं कि तुझको चाहें, यारा बता ना पाएं…) गुनगुना रहे थे. वीरु ने वीडियो के साथ लिखा, ‘जिंदगी हो या बल्लेबाजी, बस अपनी धुन गाते रहो’.

सहवाग ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि वो मैदान पर जरा भी तनाव नहीं लेते थे और अपना स्वाभाविक खेल खेलते थे. अपना तनाव कम करने के लिए वो अकसर अपना पसंदिदा गाना गुनगुनाया करते थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola