आईसीसी ने कतर टी10 लीग में भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2019 3:25 PM

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कतर टी10 लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू करेगी क्योंकि इसमें कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है. एक साल पहले आईसीसी से मंजूरी पाने वाली इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमा समेत कई रिटायर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया. आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आयोजकों […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कतर टी10 लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू करेगी क्योंकि इसमें कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है. एक साल पहले आईसीसी से मंजूरी पाने वाली इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमा समेत कई रिटायर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया.

आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आयोजकों के साथ मिलकर लीग पर नजर रखे हुए थी. आईसीसी इंटीग्रिटी जीएम एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, आयोजकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आईसीसी ने इस लीग को एक साल पहले मंजूरी दी थी.

उन्होंने कहा, टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम के मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने खतरे की घंटी बजा दी. हमने इसके लिये अतिरिक्त जांच का इंतजाम किया. उन्होंने कहा, हमने पाया कि कई जाने माने सटोरिये लीग के दौरान मौजूद थे और सुनियोजित ढंग से उन्होंने काम को अंजाम दिया. इस वजह से आईसीसी एसीयू टीम ने कई नयी जांच शुरू की.

कतर टी10 लीग का आयोजन सात से 16 दिसंबर तक कतर क्रिकेट संघ ने किया था. टी10 लीग में छह टीमों ने भाग लिया जिनमें 24 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola