ePaper

अफगानिस्तान से हार कर भी जीता भारत, अंडर-19 सीरीज पर कब्‍जा

Updated at : 30 Nov 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान से हार कर भी जीता भारत, अंडर-19 सीरीज पर कब्‍जा

लखनऊ : गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के बाद सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के आखिरी मैच में भारत को दो विकेट से शिकस्त दी. हालांकि भारत ने यह शृंखला 3-2 से अपने नाम की. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस […]

विज्ञापन

लखनऊ : गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के बाद सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के आखिरी मैच में भारत को दो विकेट से शिकस्त दी.

हालांकि भारत ने यह शृंखला 3-2 से अपने नाम की. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मगर उसकी पूरी टीम 49.3 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई.

जवाब में अफगानिस्तान ने 45.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 63 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई. बाद में ऋषभ बंसल 14) और सीटीएल रक्षण (15) ने स्कोर को आगे बढ़ाया और पूरी टीम मात्र 157 रन बनाकर आउट हो गई.

अफगानिस्तान की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा शफीक उल्ला गफ्फारी और आबिद मोहम्मदी ने भी दो-दो विकेट चटकाए. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन विक्रांत भदौरिया ने बनाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की भी शुरुआत खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज मात्र आठ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उसके बाद इमरान मीर (31) और आसिफ मूसाजई (42) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े.

हालांकि बाद में अफगानिस्तान के सात विकेट मात्र 106 रन पर गिर गए. उस वक्त उसकी राह बेहद मुश्किल लग रही थी, लेकिन अब्दुल रहमान रहमानी (17) और गफ्फारी (25) ने अपनी टीम को जीत के नजदीक पहुंचा दिया. बाद में गफ्फारी ने आबिद मोहम्मदी के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

भारत के लिये मानव सुतार ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि शुभांग हेगड़े ने भी दो विकेट चटकाए. गफ्फारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सुतार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. शृंखला के परिणाम के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण नहीं था क्योंकि भारत चौथा मैच जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त ले चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola