ePaper

मारपीट मामले में बांग्‍लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन पर 5 साल का बैन

Updated at : 19 Nov 2019 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में बांग्‍लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन पर 5 साल का बैन

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन को मैच के दौरान टीम के साथी से मारपीट के कारण पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जिसमें दो साल की सजा निलंबित है. अंपायरों ने शहादत की शिकायत की थी जिन्हें रविवार को राष्ट्रीय क्रिकेट लीग […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन को मैच के दौरान टीम के साथी से मारपीट के कारण पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जिसमें दो साल की सजा निलंबित है.

अंपायरों ने शहादत की शिकायत की थी जिन्हें रविवार को राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के मैच के दौरान टीम के साथी को थप्पड़ और लात मारते देखा गया था. बोर्ड ने बताया कि राष्ट्रीय महासंघ ने दो साल के प्रतिबंध को निलंबित रखा है, लेकिन ‘शारीरिक हमले’ का आरोप स्वीकार करने वाले शहादत पर तीन लाख टका (3540 डालर) का जुर्माना भी लगाया गया है.

बोर्ड के अधिकारी के अनुसार ढाका और खुलना के बीच मैच के दौरान गेंद को कैसे चमकाया जाए इस पर बहस के बाद 33 साल के शहादत ने युवा गेंदबाज अराफात सनी जूनियर पर हमला कर दिया था. बीसीबी की तकनीकी समिति के प्रमुख मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, उसके अतीत बर्ताव को ध्यान में रखते हुए हमने उसे पांच साल के लिए सजा देने का फैसला किया. इस प्रतिबंध के अंतिम दो साल निलंबित रहेंगे.

शहादत पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता था. बांग्लादेश की ओर से 38 टेस्ट और 51 एकदिवसीय मैच खेलने वाले शहादत ने 2015 में लगभग दो महीने हिरासत के बिताए थे जब उन पर और उनकी पत्नी पर 11 साल की लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था जिसे उन्होंने घरेलू सहायिका के रूप में रखा था.

अदालत में हालांकि उन्हें बरी कर दिया गया. शहादत 2018 में भी गलत कारणों से सुर्खियों में आए जब ढाका में उनकी कार को टक्कर मारने पर उन्होंने कथित तौर पर एक रिक्शा चालक को पीटा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola