शून्य पर आउट होने के बाद कप्तान कोहली को मिली इंदौरी पोहा खाने की सलाह

इंदौरः भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ यहां पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शुन्य पर आउट हो गए. इससे होलकर स्टेडियम में उनके हजारों प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी, वहीं सोशल मीडिया पर ठेठ इंदौरी अंदाज में उनकी खिंचाई भी की गयी. कई क्रिकेटप्रेमियों ने उन्हें भारत की दूसरी पारी में अच्छी […]
इंदौरः भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ यहां पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शुन्य पर आउट हो गए. इससे होलकर स्टेडियम में उनके हजारों प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी, वहीं सोशल मीडिया पर ठेठ इंदौरी अंदाज में उनकी खिंचाई भी की गयी. कई क्रिकेटप्रेमियों ने उन्हें भारत की दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी के लिये इंदौरी पोहा खाने की मजाकिया सलाह दी.
कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद आयुष कचोलिया नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, कोहली, मैंने आपको कहा था कि इंदौर के पोहे का स्वाद लो और सर्राफा चाट चौपाटी की सैर करो. चिंता की कोई बात नहीं, अब थोड़ा पोहा खाओ और दूसरी पारी में शतक बनाओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










