ePaper

तीसरे टी20 मुकाबले में इन खिलाड़ियों को टारगेट करने की तैयारी में बांग्‍लादेशी

Updated at : 09 Nov 2019 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे टी20 मुकाबले में इन खिलाड़ियों को टारगेट करने की तैयारी में बांग्‍लादेशी

नागपुर : बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम रविवार को टी20 शृंखला के निर्णायक मुकाबले में भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम अभी चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के […]

विज्ञापन

नागपुर : बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम रविवार को टी20 शृंखला के निर्णायक मुकाबले में भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी.

भारतीय टीम अभी चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के बिना ही खेल रही है जिससे तीन मैचों की शृंखला में गेंदबाजी की जिम्मेदारी खलील अहमद, दीपक चहर और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर है.

डोमिंगो ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह किसी से छिपा नहीं है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण कम अनुभवी है. अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और अपनी रणनीति पर कायम रहते हैं तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला सकते हैं. उन्होंने कहा, देखिये, उनकी टीम अच्छी है, लेकिन हम यह भी सोचते हैं कि अगर हम अपनी काबिलियत के हिसाब से बल्लेबाजी करेंगे तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला देंगे.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम दोनों मैचों में विजेता रही है जिससे टास की भूमिका काफी अहम हो जाती है. डोमिंगो ने कहा, मुझे लगता है कि ओस मैचों को प्रभावित कर रही है.

टॉस की भूमिका अहम होगी, दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही दोनों टीमों ने जीत हासिल की, लेकिन अगर पिछले मैच में हम 180-190 रन बना लेते तो हम खुद को बेहतर मौका दे सकते थे, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola