ePaper

IND vs BAN: 8 रन बनाते ही कोहली को पीछे छोड़ देंगे रोहित शर्मा, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1

Updated at : 03 Nov 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs BAN: 8 रन बनाते ही कोहली को पीछे छोड़ देंगे रोहित शर्मा, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1

नयी दिल्लीः भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है क्योंकि विराट कोहली ने इस सीरीज के लिए आराम लिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है क्योंकि विराट कोहली ने इस सीरीज के लिए आराम लिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बीते कई टी-20 मुकाबलों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है.
विश्व कप के 12वें संस्करण के बाद भारत ने पहले वेस्टइंडीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली है. इन दोनों ही सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए है. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 72 रनों की पारी खेली थी.
इस पारी के दम पर वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. विराट कोहली के अभी टी-20 क्रिकेट में 2450 रन हैं. इस सूची में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा है. रोहित शर्मा के विराट कोहली से अभी आठ रन पीछे है और आठ रन बनाते ही वो उनसे आगे निकल जाएंगे और टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे.
वहीं रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में उनसे आगे निकलने का सुनहरा मौका भी है. कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे है और रोहित शर्मा का बल्ला अभी आग उगल रहा है अगर बांग्लादेश के खिलाफ रोहित बड़ी पारी खेलते हैं तो वो विराट उनसे काफी पीछे छूट जाएंगे.
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस फार्मेट में 2285 रन बनाए है.
वहीं चौथे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक है जिन्होंने 2263 रन बनाए है, जबकि न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम पांचवे पायदन पर है. उनके बल्ले से 2140 रन आए है और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2009 रन बनाए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola