ePaper

टी-20 मैच में श्रीलंका के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी कोच मिसबाह ने कही ये बात

Updated at : 07 Oct 2019 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
टी-20 मैच में श्रीलंका के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी कोच मिसबाह ने कही ये बात

कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने आग्रह किया है कि टीम में किये जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा क्योंकि परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा. यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी है. उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने आग्रह किया है कि टीम में किये जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा क्योंकि परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा. यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी है. उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद का समर्थन करना उनका कर्तव्य है.

मिसबाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले लाहौर में कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मैं आलोचकों से कहना चाहूंगा कि नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा नरम रवैया अपनाएं. जब कोई खिलाड़ी वापसी करता है तो उसे अपने पांव जमाने और अच्छा प्रदर्शन करने में समय लगता है.

आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी. मिसबाह ने कहा कि जब आप आस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले विश्व टी-20 को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहे हों तो फिर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रति संयम बरतना जरूरी है. सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिये उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola