फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे स्मिथ : टेलर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 3:20 PM
सिडनी : पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने एशेज शृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ को फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने का समर्थन किया. तीस साल के स्मिथ को केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ के प्रयास के कारण 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें […]
सिडनी : पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने एशेज शृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ को फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने का समर्थन किया. तीस साल के स्मिथ को केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ के प्रयास के कारण 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था.
इसके बाद उन्हें किसी भी कप्तानी की भूमिका के लिये एक साल के लिये निलंबित किया गया. वहीं विकेटकीपर टिम पेन ने टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के एशेज बरकरार रखने के बाद उनकी काफी प्रशंसा भी हुई, लेकिन वह दिसंबर में 35 साल के हो जायेंगे.
उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन दोनों ने इंग्लैंड में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड गेंदबाज हैं और गेंदबाजों को आम तौर पर कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती.
स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर और कैमरुन बैनक्राफ्ट के प्रतिबंध निर्धारण में टेलर की भूमिका भी रही थी. उन्होंने कहा कि स्मिथ कप्तानी संभालने के लिये पहली पसंद हैं. टेलर ने मार्निंग हेराल्ड में अपने कालम में लिखा, मुझे भरोसा है कि स्मिथ फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे.
उन्होंने लिखा, मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस बोर्ड में था जिसने केपटाउन की घटना बाद स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरुन बैनक्राफ्ट के लिए सजा निर्धारित की थी. इसमें कोई शक नहीं कि इतने कठिन सबक के बाद वह अगली बार बेहतर कप्तान बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










