क्रिकेट से अभी संन्‍यास नहीं ले रहा यह खिलाड़ी, मांगा दो महीने का समय

Updated:
विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने संन्यास की अपनी योजना की पुष्टि करने के लिये दो महीने का समय मांगा है. माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे जहां उन्होंने आठ मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया था. वह हाल में श्रीलंका दौरे […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने संन्यास की अपनी योजना की पुष्टि करने के लिये दो महीने का समय मांगा है.

विज्ञापन

माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे जहां उन्होंने आठ मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया था. वह हाल में श्रीलंका दौरे पर नहीं गये थे जहां बांग्लादेश ने वनडे शृंखला के तीनों मैच गंवाये थे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह मशरेफी के विदाई मैच के तौर पर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे मैच के आयोजन की योजना बना रहा है.

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने शनिवार को हालांकि कहा, उसने अंतिम फैसला करने के लिये दो महीने का समय मांगा और हमने इसके लिये हामी भर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola