भविष्यवाणी : भारत के हारने का दावा करनेवाले हसन ने न्यूजीलैंड को बताया चैंपियन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टीम आइसीसी विश्व कप 2019 से बाहर हो चुकी है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रबल विजेता मानी जा रही भारतीय टीम ने ग्रुप मुकाबलों में चैंपियंस की तरह ही खेला, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय टीम आइसीसी विश्व कप 2019 से बाहर हो चुकी है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रबल विजेता मानी जा रही भारतीय टीम ने ग्रुप मुकाबलों में चैंपियंस की तरह ही खेला, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बारे में तमिलनाडु के ज्योतिष ने जनवरी में ही भविष्यवाणी की थी. बालाजी हसन नाम के युवा ज्योतिष ने टीवी कार्यक्रम में यह बात कही थी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पहुंचेंगी. उन्होंने कहा था कि सितारे भारतीय टीम के पक्ष में नहीं हैं और इसी वजह से सेमीफाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ेगा. अब टूर्नामेंट में भी ऐसा ही हुआ है.
इसके साथ ही ज्योतिष बालाजी हसन ने यह भी कहा था कि न्यूजीलैंड विश्व कप को अपने नाम करेगा. कीवी कप्तान केन विलियम्सन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










