ePaper

मुर्तजा ने कहा, बांग्‍लादेश में किसी भी टीम को हराने का माद्दा - अफ्रीका पर मिली जीत सरप्राइज नहीं

Updated at : 03 Jun 2019 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्तजा ने कहा, बांग्‍लादेश में किसी भी टीम को हराने का माद्दा - अफ्रीका पर मिली जीत सरप्राइज नहीं

लंदन : बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मुर्तजा का मानना है कि लंबे समय से ‘अंडरडाग’ मानी जा रही उनकी टीम में बड़ी टीमों को हराने का माद्दा है और विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर 21 रन से मिली जीत को अप्रत्याशित नहीं माना जाना चाहिये. बांग्लादेश ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज […]

विज्ञापन

लंदन : बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मुर्तजा का मानना है कि लंबे समय से ‘अंडरडाग’ मानी जा रही उनकी टीम में बड़ी टीमों को हराने का माद्दा है और विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर 21 रन से मिली जीत को अप्रत्याशित नहीं माना जाना चाहिये.

बांग्लादेश ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका पर 21 रन से जीत के साथ किया. यह पूछने पर कि क्या यह बांग्लादेश क्रिकेट की तरक्की का सूचक है, उन्होंने कहा, क्या आपको ऐसा लगता है. हम अगर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो हमें पता है कि हम क्या कर सकते हैं.

उन्होंने कहा , मुझे यकीन है कि कुछ लोग हमारे क्रिकेट के बारे में बहुत अच्छा नहीं सोचते हैं. हम अपने खेल पर फोकस करते हैं. लोगों को जो कहना है, कहने दीजिये. हरफनमौला शाकिब अल हसन ने कहा कि 2007 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश पर मिली जीत के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट से अपेक्षायें बदल गई है.

उन्होंने कहा , उसे 12 साल हो गए हैं और तब से हमने लंबा सफर तय किया है. उस समय हम अच्छा खेलते थे तो दर्शकों और हमें खुशी होती थी. अब वे हमारी हार से खफा हो जाते हैं. यह उनकी हमसे बढी हुई अपेक्षायें हैं.

उन्होंने कहा, हमारी तैयारी पुख्ता थी. हमने आयरलैंड में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला जिससे आत्मविश्वास बढ़ा. इस टूर्नामेंट में काफी कुछ साबित करना है और हम इसके लिये तैयार हैं. हमें पता है कि हम बड़ी टीमों को हरा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola