वर्ल्‍डकप के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, हसन और असगर को मिली जगह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 3:40 PM

विज्ञापन

काबुल : तेज गेंदबाज हामिद हसन और पूर्व कप्तान असगर अफगान को विश्व कप के लिए सोमवार को घोषित हुई अफगानिस्तान की टीम में जगह दी गयी है जिसमें आईपीएल में खेल रहे राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी भी शामिल है. गुलबदिन नैब की अगुवाई वाली इस टीम में मोहम्मद शहजाद और स्पिनर […]

विज्ञापन

काबुल : तेज गेंदबाज हामिद हसन और पूर्व कप्तान असगर अफगान को विश्व कप के लिए सोमवार को घोषित हुई अफगानिस्तान की टीम में जगह दी गयी है जिसमें आईपीएल में खेल रहे राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी भी शामिल है.

गुलबदिन नैब की अगुवाई वाली इस टीम में मोहम्मद शहजाद और स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी जगह मिली है. अफगान को पिछले दिनों सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया गया था. हसन की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है हालांकि उनकी फिटनेस अब भी चिंता का सबब है.

31 साल के अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 32 एकदिवसीय में 56 विकेट लिये है. मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजई ने कहा, वरिष्ठ गेंदबाज हामिद हसन की टीम में वापसी हमारे लिए अच्छी खबर है.

हम हालांकि अगामी अभ्यास मैचों में उनकी फार्म और फिटनेस को परखेंगे. इकरम अलीखिल, करीम जन्नत और सैयद शिरजाद को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है.

टीम : गुलबदिन नैब (कप्तान) नूल अली जदरान, हजरतुल्लाह जजाई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजिबुल्लाह जदरान, सैमुल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जदरान, आफताब आलम, हामिद हसन और मुजीब उर रहमान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola